बदरवास तहसील के बाबू का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल,तहसीलदार ने दिया नोटिस

May 26, 2024 - 22:04
May 26, 2024 - 22:05
 0  2.9k
बदरवास तहसील के बाबू का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल,तहसीलदार ने दिया नोटिस

बदरवास (आरएनआई) बदरवास तहसील कार्यालय बदरवास में पदस्थ जितेन्द्र शर्मा,ग्रेड-3  द्धारा तहसील कार्यालय में कृषक से उसके खाते की नकल निकालने के एवज में 1200 रुपए मांगे कृषक मांगे तो उसके द्वारा पूरे मामले की वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जैसे ही मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और बदरवास तहसील कार्यालय पर पदस्थ जितेन्द्र शर्मा, एसोसिएट। ग्रेड-3 को वीडियो के आधार पर बदरवास तहसीलदार द्वारा नोटिस दिया गया है इस वीडियो के संदर्भ में उक्त कर्मचारी को भी फोन लगाया तो उसके द्वारा रिसीव नहीं किया गया। क्या कहते है जिम्मेदार। जैसे ही सोशल मीडिया का वीडियो मेरे पास आया तो मेरे द्वारा तत्काल जितेंद्र शर्मा को नोटिस दिया गया उसका उसके द्वारा जवाब अभी तक नहीं दिया गया है जैसे ही जवाब आता है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं है। प्रदीप भार्गव,तहसीलदार बदरवास।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0