AJL केस में बड़ी राहत: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मोतीलाल वोहरा को ईडी कोर्ट से क्लीन चिट
पंचकूला (आरएनआई) हरियाणा के चर्चित एजेएल मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोहरा को बड़ी कानूनी राहत मिली है। पंचकूला स्थित विशेष प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अदालत ने दोनों नेताओं को सभी आरोपों से मुक्त करते हुए डिस्चार्ज कर दिया है, जिससे इस मामले में उनके खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई पूरी तरह समाप्त हो गई है।
इस प्रकरण में एजेएल से जुड़े जमीन आवंटन और अन्य प्रक्रियाओं में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे, जिनकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मोतीलाल वोहरा को आरोपी बनाया गया था।
बचाव पक्ष के वकील एसपीएस परमार के अनुसार, अदालत ने सभी तथ्यों और प्रस्तुत दलीलों का गहन परीक्षण करने के बाद पाया कि आरोपों को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद नहीं हैं। इसी आधार पर अदालत ने दोनों नेताओं को डिस्चार्ज करने का फैसला सुनाया। उन्होंने बताया कि इससे पहले 25 फरवरी को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद पंचकूला की ईडी अदालत में डिस्चार्ज की अर्जी दाखिल की गई थी, जिस पर अब अंतिम निर्णय आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



