कोरबा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

Apr 19, 2026 - 22:08
 0  594
कोरबा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

कोरबा (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 की कोरबा जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 18 अप्रैल 2026, शनिवार को कोरबा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला इकाई के पदाधिकारियों ने की, जिसमें जिले के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।  

बैठक का मुख्य उद्देश्य कायस्थ समाज को संगठित कर सामाजिक एकजुटता को सशक्त करना तथा समाज के सर्वांगीण विकास हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करना था। इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज में संवाद और सहभागिता बढ़ाने के लिए नियमित अंतराल पर बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि सामाजिक मुद्दों पर चर्चा कर उनका समयबद्ध समाधान निकाला जा सके।  

संगठन विस्तार के तहत कोरबा जिले में निवासरत समस्त कायस्थ परिवारों से प्रत्यक्ष भेंट तथा अन्य माध्यमों से सम्पर्क स्थापित कर उन्हें महासभा की गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए वार्ड एवं तहसील स्तर पर सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा, जिससे कोई भी परिवार संगठन से अछूता न रहे।  

बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) एवं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कायस्थ समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान स्वरूप मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए जाएंगे। यह प्रतिभा सम्मान समारोह आगामी माह मई 2026 में कोरबा में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तिथि, स्थान एवं विस्तृत कार्यक्रम की सूचना शीघ्र जारी की जाएगी।  

महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में शैक्षणिक उत्कृष्टता की भावना को बढ़ावा देना तथा युवा पीढ़ी को प्रेरित करना है। महासभा शिक्षा, संस्कार एवं संगठन के माध्यम से समाज को नई दिशा देने के लिए संकल्पित है।  

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर सामाजिक हित में कार्य करने तथा संगठन को ग्राम से जिला स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.