ढोंगी बाबा पर CM फडणवीस का तंज: ‘जादू-टोना से काम होता तो ट्रंप का सलाहकार होता’

Thursday, March 26, 2026 - 15:13
0
ढोंगी बाबा पर CM फडणवीस का तंज: ‘जादू-टोना से काम होता तो ट्रंप का सलाहकार होता’

महाराष्ट्र (आरएनआई)नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात की रोज नई-नई कहानियां सामने आ रही है. इस मामले में महायुति सरकार के कई सारे मंत्रियों के नाम भी चर्चा में है. इसके अलावा सरकार कानून-व्यवस्था सहित तमाम मामलों में घिरती जा रही है. इन सभी के बीच बजट सत्र के अंतिम दिन बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाबों के खूब तीर चलाए. अंधश्रद्धा और ढोगी बाबा पर व्यंग करते हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जादू टोना से समस्याएं हल होती तो ढोंगी बाबा ट्रंप का सुरक्षा सलाहकार होता, युद्ध ड्रोन की बजाय नींबू-मिर्ची से लड़ी जाती। 

फडणवीस ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकवाद को खत्म करने के लिए सीमा पर सैनिक नहीं भेजने पड़ते. पांच-दस ढोंगी बाबा भेजते और हमारी सीमा पूरी तरह सुरक्षित हो जाती. चुनाव सभाएं भी नहीं लेनी पड़ती. एक ही जगह बैठकर चुनाव जीते जा सकते थे. मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि श्रद्धा और अंधश्रद्धा के बीच बहुत महीन फर्क होता है, और जब यह रेखा टूटती है तो उसके गंभीर परिणाम सामने आते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में संत परंपरा रही है, संतों ने किसी देवता को नकारा नहीं, लेकिन अंधश्रद्धा का हमेशा विरोध किया। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User