उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: मार्च का चौथा सप्ताह दस साल में सबसे सर्द, शुरुआत में दिखी थी गर्मी

Friday, March 27, 2026 - 10:29
0
उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: मार्च का चौथा सप्ताह दस साल में सबसे सर्द, शुरुआत में दिखी थी गर्मी

देहरादून (आरएनआई)। उत्तराखंड में इस बार मार्च का मौसम बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। जहां महीने के शुरुआती दो हफ्तों में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाए, वहीं चौथा सप्ताह बीते दस वर्षों में सबसे सर्द दर्ज किया गया। बेमौसम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में आई गिरावट का असर महीने के अंतिम दिनों तक बना रहा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते कुछ दिनों में मैदानी इलाकों का तापमान सामान्य के आसपास बना रहा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इसके चलते पहाड़ों में ठंड का अहसास बढ़ गया। तीसरे सप्ताह में हुई बारिश और बर्फबारी ने तापमान को गिरा दिया, जिसका असर चौथे सप्ताह में साफ दिखाई दिया।

यदि महीने की शुरुआत पर नजर डालें तो पहले सप्ताह में मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री अधिक बढ़कर 25.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री अधिक बढ़कर 9.4 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, बृहस्पतिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। हालांकि, इसके बाद मौसम ने करवट ली और पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ गया।

दिनभर चलने वाली ठंडी हवाओं और आसमान में बादल छाए रहने के कारण मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और शुष्क बना रहा। मौसम के इस अचानक बदलाव ने लोगों को एक बार फिर हल्की ठंड का अहसास करा दिया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User