हिमाचल में बड़ा हादसा टला: मोड़ते समय खाई में गिरी एचआरटीसी बस, चालक ने कूदकर बचाई जान
मंडी (आरएनआई)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एचआरटीसी की एक बस मोड़ते समय अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि बस में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।
यह हादसा कुन्नू-कुफरी-नशधरा रूट पर बटाहर के पास सुबह करीब 6:30 बजे हुआ, जब मंडी डिपो की बस अपने निर्धारित समय पर रवाना हो रही थी। चालक गोपाल सिंह बस को बटाहर बस स्टॉप के पास मोड़ रहा था, जबकि परिचालक जितेंद्र कुमार बाहर खड़े होकर उसे दिशा-निर्देश दे रहा था। इसी दौरान दलदली मिट्टी के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से फिसलकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई।
हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने समय रहते बस से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर फिसलन भरी मिट्टी और संकरे मोड़ को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



