मल्लावां कांड का खुलासा: 7 वर्षीय बालक हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार का इनामी था अभियुक्त
हरदोई (आरएनआई) मल्लावां थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बालक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 50 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त मेनूर उर्फ नूर उर्फ मेहनुद्दीन को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जिसकी बाद में उपचार के दौरान जिला अस्पताल हरदोई में मौत हो गई।
ज्ञात हो कि 5 मई को ग्राम मटियामऊ के पास मक्का के खेत में एक 7 वर्षीय बालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के अनावरण के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी और लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अभियुक्त ने बालक का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घटना को भटकाने के उद्देश्य से चोरी के सिम का इस्तेमाल कर परिजनों से फिरौती मांगने की कोशिश भी की गई।
मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी राजेश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 32 बोर पिस्टल, .315 बोर तमंचा, एक मोटरसाइकिल तथा जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
अभियुक्त मेहनुद्दीन के खिलाफ विभिन्न जनपदों में करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस और फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



