लखनऊ डिफेंस कॉरिडोर में लगेगी अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी, ब्रिटेन की कंपनी करेगी निवेश

May 6, 2026 - 15:21
 0  0
लखनऊ डिफेंस कॉरिडोर में लगेगी अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी, ब्रिटेन की कंपनी करेगी निवेश

लखनऊ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में एक बड़ी निवेश परियोजना जुड़ने जा रही है। ब्रिटेन की प्रतिष्ठित हथियार निर्माता वेब्ले एंड सियाल यहां अत्याधुनिक गोला-बारूद (एम्युनिशन) निर्माण इकाई स्थापित करेगी। यह फैक्टरी सेना, अर्धसैनिक बलों और अधिकृत सुरक्षा एजेंसियों के लिए विभिन्न कैलिबर के कारतूस और रक्षा सामग्री तैयार करेगी।

कंपनी के चेयरमैन जॉन ब्राइड और निदेशक मनिंदर सियाल के अनुसार, इस परियोजना के तहत पहले चरण में करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिसे अगले तीन वर्षों में बढ़ाकर 300 करोड़ रुपये तक ले जाने की योजना है। लक्ष्य है कि 2027 तक 9×19 मिमी, 5.56×45 मिमी, 7.62×39 मिमी, 7.62×51 मिमी और 12.7 मिमी जैसे रक्षा-ग्रेड गोला-बारूद का उत्पादन शुरू हो जाए।

यह इकाई केवल गोला-बारूद ही नहीं, बल्कि प्राइमर और अन्य आवश्यक घटकों का भी निर्माण करेगी, जिससे पूरी उत्पादन प्रक्रिया एक ही स्थान पर पूरी हो सकेगी। इससे भारत की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और आयात पर निर्भरता कम होगी।

गौरतलब है कि कंपनी की एक यूनिट पहले से संडीला (हरदोई) में संचालित है, जहां पिस्टल, रिवॉल्वर, राइफल और शॉटगन बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा वहीं एक नई एयरगन फैक्टरी भी स्थापित की जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना से न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि मेक इन इंडिया अभियान को भी मजबूती मिलेगी और देश की रक्षा उत्पादन क्षमता में बड़ा इजाफा होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.