विश्व पर्यावरण दिवस पर किसान गोष्ठी कर पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

Wednesday, June 5, 2024 - 18:26
Updated: 2 years ago
0
विश्व पर्यावरण दिवस पर किसान गोष्ठी कर पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

हरदोई (आरएनआई)विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  सॉलीडैरीडैड संस्था के तत्वाधान में स्मार्ट कृषि परियोजना के तहत किसानगोष्ठी का आयोजन कर प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन पर  चर्चा करते हुए संस्था के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप सोलंकी और टीम के सदस्यों ने पर्यावरण  के प्रति सजगता हेतु जन-आंदोलन की अपील की साथ ही मनुष्य और प्राकृतिक संबंधों पर चर्चा करते हुए बताया कि प्राण वायु जल और मिट्टी के बिना जीवन की कल्पना करना निरर्थक है और आज हम कंक्रीट के जंगल बनाने में इतने व्यस्त हैं की मूलभूत आवश्यकताओं को ही भूल रहे हैं, यदि हम अब भी न सुधरे तो इसके बुरे परिणाम भुगतना पड़ेंगे, प्रदीप सोलंकी ने सस्टेनेबल गन्ना कृषि पद्धतियों के भी गुण बताए तथा इस वर्ष की थीम भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता पर बात की, वर्मी कम्पोस्ट आदि का प्रयोग कर मृदा स्वास्थ्य सुधारने के प्रति विस्तार से जानकारी दी साथ ही खेती में मौसम की अनिश्चिततिताओं से बचने के लिए मौसम एडवाइजरी नंबर 7065005054 भी बताया, इस  कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के गन्ना किसानों समेत आसपड़ोस गांव के कई  किसान मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User