अहमदाबाद सिविल अस्पताल में चमत्कार: 7 वर्षीय बच्चे के पेट से निकाला गया बालों और धागों का गुच्छा

Monday, September 22, 2025 - 18:06
0
अहमदाबाद सिविल अस्पताल में चमत्कार: 7 वर्षीय बच्चे के पेट से निकाला गया बालों और धागों का गुच्छा

अहमदाबाद/रतलाम (आरएनआई) अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बेहद दुर्लभ और जटिल ऑपरेशन कर मध्यप्रदेश के रतलाम निवासी 7 वर्षीय शुभम निमाना की जान बचाई। शुभम के पेट और छोटी आंत से बालों का गुच्छा, घास और जूते के फीते का धागा (जिसे चिकित्सीय भाषा में ट्राइकोबेज़ोअर कहा जाता है) सफलतापूर्वक निकाला गया।

बच्चों में यह बीमारी अत्यंत दुर्लभ है और केवल 0.3–0.5% मामलों में ही पाई जाती है। शुभम अब स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सिविल अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि शुभम पिछले दो महीनों से लगातार पेट दर्द, उल्टी और वजन घटने से परेशान था। परिजनों ने पहले मध्यप्रदेश के एक निजी अस्पताल में लगभग 2 लाख रुपये खर्च कर ऑपरेशन कराया, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद शुभम को अहमदाबाद लाया गया।

सीटी स्कैन और एंडोस्कोपी में पता चला कि शुभम के पेट में बाल और धागों का बड़ा गुच्छा फंसा हुआ है। इसके बाद प्रोफेसर डॉ. जयश्री रामजी के नेतृत्व में टीम ने जटिल एक्सप्लोरेटरी लैपरोटॉमी सर्जरी की और सफलतापूर्वक यह गुच्छा बाहर निकाला।

इस ऑपरेशन में प्रोफेसर डॉ. शकुंतला गोस्वामी और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. भरत माहेश्वरी ने एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी संभाली। डॉक्टरों के अनुसार शुभम की रिकवरी अच्छी है और अब वह सामान्य जीवन जी सकता है।

विशेष तथ्य:

बीमारी का नाम: ट्राइकोबेज़ोअर (Trichobezoar)

बच्चों में मिलने की संभावना: केवल 0.3–0.5%

शुभम के पेट से निकला: बाल, घास और जूते के फीते का धागा

अहमदाबाद सिविल अस्पताल में टीम वर्क से हुआ सफल ऑपरेशन

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User