जगाधरी अनाज मंडी में हंगामा: पोर्टल ठप होने से किसानों का फूटा गुस्सा, घंटों लाइन में फंसे ट्रैक्टर

Apr 13, 2026 - 16:04
 0  108
जगाधरी अनाज मंडी में हंगामा: पोर्टल ठप होने से किसानों का फूटा गुस्सा, घंटों लाइन में फंसे ट्रैक्टर

जगाधरी: जगाधरी की अनाज मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब सरकारी ऑनलाइन पोर्टल बार-बार ठप हो गया। तकनीकी खामियों के चलते बायोमेट्रिक प्रक्रिया बाधित हो गई और गेट पास जारी नहीं हो सके, जिससे मंडी के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं।

घंटों इंतजार के बाद भी काम न होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मंडी गेट पर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस बल भी तैनात करना पड़ा।

किसानों का आरोप है कि नई ऑनलाइन व्यवस्था पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। उनका कहना है कि पोर्टल बार-बार क्रैश हो जाता है, जिससे न तो बायोमेट्रिक सत्यापन हो पा रहा है और न ही गेट पास बन पा रहे हैं। कई किसानों ने बताया कि उन्हें दो-दो घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बर्बादी हो रही है।

किसानों ने सरकार से मांग की है कि इस तकनीकी समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जाए और प्रक्रिया को आसान बनाया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके।

वहीं, मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने माना है कि पिछले दो दिनों से पोर्टल में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है और जल्द ही समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.