जिला गुना मे बमोरी के प्रगणक की उत्कृष्ट उपलब्धि: दो दिन में पूर्ण किया मकानसूचीकरण का कार्य

May 6, 2026 - 11:25
May 6, 2026 - 11:26
 0  108
जिला गुना मे बमोरी के प्रगणक की उत्कृष्ट उपलब्धि: दो दिन में पूर्ण किया मकानसूचीकरण का कार्य

बमोरी (आरएनआई) भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत बमोरी में प्रगणक श्वेता भदोरिया ने मकानसूचीकरण (HLB) कार्य में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल के कुशल निर्देशन तथा तहसीलदार एवं चार्ज ऑफिसर श्री देवदत्त गोलिया के सीधे मार्गदर्शन में बमोरी तहसील ने जिले में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। बमोरी चार्ज में कार्य की सुगमता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में मास्टर ट्रेनर श्री मनोज कनाडे एवं फील्ड ट्रेनर श्री अभय धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके द्वारा दिए गए निरंतर तकनीकी सहयोग और फील्ड मॉनिटरिंग के कारण ही प्रगणक कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद समय-सीमा के भीतर त्रुटिरहित डेटा प्रविष्टि करने में सफल रहे।

बमोरी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत चुरेला के HLB क्रमांक 0087 (गडलाउजारी) में प्रगणक श्रीमती श्वेता भदौरिया ने मात्र दो कार्य दिवसों में अपना ब्लॉक पूर्ण कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

> "बमोरी चार्ज में प्रगणक ने जिस तत्परता से कार्य किया है, वह सराहनीय है। चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार श्री देवदत्त गोलिया और फील्ड ट्रेनर अभय धाकड़ की टीम ने जमीन पर उतरकर समस्याओं का समाधान किया, जिसका परिणाम आज हमारे सामने है।"

> — **श्री किशोर कुमार कन्याल**, कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, गुना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0