पीके का आरोप दिलीप जायसवाल पर गलत, बढते अपराध पर कहा...
मुजफ्फरपुर : गुरुवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बिहार खादी ग्रामोद्योग के खादी माॅल निरीक्षण किया और कहा की बिहार का सबसे बङा माॅल बिहार के मुजफ्फरपुर मे है और भी जमीन अधिग्रहण हुआ है इसे और बङा और विह्त विस्तार करना है.
एनडीए सरकार के 125 यूनिट बिजली फ्री के संबंध मे कहा कि नीतीश कुमार हमेशा बिहार के लोगो की चिंता करते रहे है चाहे विकास की बात हो या मध्यम वर्ग के लोगो की आर्थिक स्थिती की बात,सब उनके नजर मे रहता है।बिहार बिजली मे आत्मनिर्भर है और लोगो मे खुशी की लहर है।ये विपक्ष को हताश कर रहा और विधानसभा चुनाव मे गेमचेन्जर साबित होगा.
मतदाता सत्यापन के मुद्दे पर कहा की जैनुन मतदाताओ को कोई दिक्कत नही है,विपक्ष इस सत्यापन की बात को लेकर महौल खराब कर रहा है।गलत और बाहरी लोगो को भारत मे मत करने का अधिकार कभी नही मिल पायेगा.
दिलीप जायसवाल अच्छे, सच्चे राजनेताओ मे शुमार।उनकी लोकप्रियता से घबराकर पीके जो की खुद इवेंट मैनेजर है ऐसा बयान दे रहे।रही बात भाजपा नेताओ के परिवार को मेडीकल करने की बात,उस पर उन्होने कहा की बिहार मे टैलेंटेड लोगो की कमी नही,जिसमे प्रतिभा होगी वो बिहार क्या देश विदेश मे भी अपना परचम लहरा सकता है.
अपराधिक घटना के संबंध मे उन्होने कहा की जंगलराज, गुण्डाराज का खात्मा हो चुका है कुछ छुट भैये का आपसी विवाद मे हत्या हो रहा पर नीतीश और एनडीए सरकार मे सब पर रोक लगना तय है। आने वाले समय मे किसी भी अपराधिक विचार वाले का नही चलने वाला और सम्पत्ति जब्त करने की कारवाई भी चल रही।जरूरी लगेगा तो योगी सरकार की तरह एनडीए सरकार भी बुलडोजर चलवा कर अपराधी का मनोबल शांत करने का काम करेगी।बिहार के लोगो की सुरक्षा एनडीए का पहला लक्ष्य।
औद्योगिक विकास की बात पर उन्होने कहा की बेला इंडस्ट्रियल एरिया,मोतीपुर इंडस्ट्रियल एरिया,खादी माॅल जैसे काम ने बिहार की अलग पहचान बनायी है।बिहार एथनॉल मे सबसे बङा पहचान बना है,बेला मे सङक-नाला फैक्ट्री,रोजगार, स्व रोजगार सृजन हो रहा है।बिहार के लोगो को बिहार मे ही नौकरी मिलेगी.
उपस्थित लोगो मे मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पश्चिमी के हरिमोहन चौधरी,पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा,राष्ट्रीय कार्यसमिति महिला मोर्चा डाॅ ममता रानी,प्रदेश कार्यसमिती सुजीत चौधरी,किसान मोर्चा प्रभारी देवांशु किशोर,जिला सह कोषाध्यक्ष डाॅ साकेत शुभम ठाकुर, मदरसा बोर्ड के सदस्य रहमान साहब,मिडीया प्रभारी रंजन ओझा,फेकु राम,के पी पप्पू,युवा मोर्चा के शांतनु शेखर,रवि पराशर, नीतेश कुमार सहीत दर्जनो लोग शामिल रहे.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



