गुना में जनगणना सर्वे के दौरान विवाद: महिला कर्मचारी से मारपीट, रजिस्टर फाड़ा गया

Monday, May 4, 2026 - 19:11
Updated: 3 months ago
0
गुना में जनगणना सर्वे के दौरान विवाद: महिला कर्मचारी से मारपीट, रजिस्टर फाड़ा गया

मध्य प्रदेश के गुना शहर के वार्ड क्रमांक 11 में जनगणना सर्वे के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक स्थानीय परिवार और महिला सर्वे कर्मचारी के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। रविवार को हुई इस घटना में आरोप है कि गोद में बच्चा लिए एक महिला सर्वे कर्मी से उलझ गई, जिसके बाद दोनों सड़क पर गिर पड़ीं।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब परिवार की अन्य महिलाओं और बच्चियों ने भी मौके पर पहुंचकर सर्वे कर्मचारी के साथ मारपीट की। इस दौरान कर्मचारी का रजिस्टर भी फाड़ दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सर्वे कर्मचारी जनगणना से जुड़ा काम कर रही थी, तभी किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User