पांच मामलों में फरार 25 हजार का इनामी कुख्यात अंतर्राज्यीय पारदी बदमाश गिरफ्तार
गुना (आरएनआई) जिले के धरनावदा थाना पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रूपये के इनामी कुख्यात अंतर्राज्यीय पारदी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के विरूद्ध जारी 03 स्थाई वारंटों में भी धरनावदा थाना पुलिस द्वारा उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी ।
गौरतलब है कि धरनावदा थाने के -अप.क्र. 192/18 धारा 147, 148, 149, 294, 353, 336, 506, 427 भादवि, अप.क्र. 195/18 धारा 307, 147, 148, 149, 294, 506 भादवि, -अप.क्र. 214/18 धारा 307, 147, 148, 149, 341, 294 भादवि, अप.क्र. 222/18 धारा 147, 148, 149, 294, 353, 336 भादवि एवं अप.क्र. 438/19 धारा 308, 147, 148, 149, 323, 294 506 भादवि में आरोपित रामनाथ पारदी निवासी ग्राम बीलाखेड़ी थाना धरनावदा, उक्त सभी पांचों प्रकरणों में घटना दिनांकों से ही लगातार फरार चल रहा था, जिनमें आरोपी के लंबे समय से फरार रहने पर सभी प्रकरणों में आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चत किए जाने हेतु गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल की ओर से प्रत्येक प्रकरण के लिए 5-5 हजार रूपये इनाम घोषित किया गया था । इसके साथ ही आरोपी के विरूद्ध धरनावदा थाने में दर्ज अप.क्र. 147/05 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट, अप.क्र. 394/17 धारा 307, 147, 148, 149, 353, 336 भादवि एवं 192/18 धारा 147, 148, 149, 294, 353, 336, 506, 427 भादवि में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा अपने न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक क्रमश: 314/05, 63/19 एवं 802/18 में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग तीन स्थाई वारंट जारी किए गए थे ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



