हरिद्वार: गंगा के बढ़े जलस्तर से फंसे 21 श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी
Haridwar में रविवार सुबह उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब Ganga River का जलस्तर अचानक बढ़ने से सप्तऋषि घाट क्षेत्र में कई श्रद्धालु फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं और तेज़ रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत के अनुसार सुबह करीब 10:40 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सप्तऋषि घाट पर जलस्तर अचानक बढ़ने से लोग फंस गए हैं। इसके बाद जल पुलिस, पीएसी, फ्लड यूनिट और आपदा प्रबंधन दल को मौके पर भेजा गया। टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 21 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर किनारे पहुंचाया।
इसी दौरान कबीर कुटीर घाट और सप्तऋषि क्षेत्र में गंगा के बीच बने टापू पर स्नान कर रहे श्रद्धालु तेज बहाव में फंस गए थे और बाहर निकलने में असमर्थ थे। जल पुलिस और राहत दल ने बोट की मदद से अभियान चलाकर वहां फंसे 10 पुरुष, 7 महिलाएं और 4 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
सभी श्रद्धालु दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे गंगा स्नान के दौरान जलस्तर और बहाव की स्थिति को गंभीरता से समझें और नदी के बीच बने टापू या गहरे क्षेत्रों में जाने से बचें, ताकि ऐसी घटनाओं से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



