आईजेयू की राष्ट्रीय बैठक में यूपी के दो पत्रकारों को बड़ी जिम्मेदारी

Tuesday, March 31, 2026 - 11:38
Updated: 4 months ago
0
आईजेयू की राष्ट्रीय बैठक में यूपी के दो पत्रकारों को बड़ी जिम्मेदारी

विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश (आरएनआई): इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (आईजेयू) की विजयवाड़ा में आयोजित प्लेनरी सत्र एवं राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पंजीकृत) से जुड़े दो पत्रकारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस दौरान मथुरा के नरेन्द्र भारद्वाज को आईजेयू का राष्ट्रीय सचिव तथा शाहजहांपुर के रविन्द्र सिंह को केंद्रीय कार्य समिति का सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया।

दोनों पत्रकारों के निर्वाचित होने से उत्तर प्रदेश के पत्रकार जगत में खुशी की लहर है। यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इसे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि इससे पत्रकारों की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से नरेन्द्र भारद्वाज और रविन्द्र सिंह को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी गई है। साथ ही उम्मीद जताई गई है कि दोनों साथी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User