निर्दयता की हद: गुना में बेज़ुबान कुत्ते पर फरसे से हमला, आरोपी गिरफ्तार
गुना के दुर्गा कॉलोनी स्थित साहू धर्मशाला क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बीती रात करीब 11 बजे एक युवक ने एक आवारा कुत्ते पर फरसे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आरोपी की पहचान मुसर्रफ के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। इस अमानवीय कृत्य के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है और लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



