अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 में महिला शाखा के नए पदाधिकारियों की घोषणा
नई दिल्ली/हावड़ा से जारी सूचना के अनुसार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 की महिला शाखा में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह निर्णय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संस्तुति पर लिया गया।
महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव ने नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए बताया कि साक्षी श्रीवास्तव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला शाखा), करुणा श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सचिव (महिला शाखा) नियुक्त किया गया है। वहीं जया श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष और प्रीति श्रीवास्तव को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मीनाक्षी श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि पूर्व में घोषित प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारी अपने पदों पर यथावत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और नई नियुक्तियां इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
नई जिम्मेदारियां मिलने पर सभी पदाधिकारियों को संगठन के वरिष्ठ सदस्यों और विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं। संगठन से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने इसे महिला सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक पहल बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



