यूके राइडर 07 के एक्सीडेंट के बाद बढ़ा पारिवारिक विवाद, भाई ने कहा—सबूत के साथ करेंगे खुलासा
नई दिल्ली। लोकप्रिय यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें सोशल मीडिया पर यूके राइडर 07 के नाम से जाना जाता है, इन दिनों एक हादसे और पारिवारिक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद उनके भाई कलम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
अनुराग डोभाल ने कुछ समय पहले अपने एक व्लॉग में परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे और यह भी कहा था कि वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन से गुजर रहे हैं। इसके बाद से यह मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और अब विवाद और गहरा होता नजर आ रहा है।
एक्सीडेंट के बाद बताया गया कि अस्पताल में उनसे मिलने उनकी पत्नी पहुंचीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूरी बनाए रहे। इसी बीच उनके भाई कलम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि वह जल्द ही वीडियो के जरिए पूरे मामले का सच सामने लाएंगे।
कलम ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह दो दिन से इसलिए चुप थे क्योंकि उन्हें अपने माता-पिता की देखभाल करनी थी। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने इस पूरे विवाद में बहुत कुछ सहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मामले को कानूनी तरीके से आगे बढ़ाएंगे और उन्हें भारतीय कानून पर पूरा भरोसा है।
अपने पोस्ट में कलम ने यह भी आरोप लगाया कि लोगों को भावनात्मक बनाकर सच से दूर रखा जा रहा है। उनका कहना है कि अब तक उन पर, उनकी होने वाली पत्नी और उनके माता-पिता पर कई आरोप लगाए गए, लेकिन उनका कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने दो घंटे की वीडियो में कई सबूत अपने ब्रॉडकास्ट पर साझा किए हैं।
कलम ने कहा कि अगर वह गलत साबित होते हैं तो सजा के लिए तैयार हैं, लेकिन अगर सच उनके पक्ष में हुआ तो उन्हें उम्मीद है कि वही लोग न्याय दिलाने में साथ देंगे, जो अभी तक उनके और उनके परिवार के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही एक विस्तृत वीडियो जारी कर पूरे मामले की जानकारी देंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



