हरियाणा में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, दोनों पांव में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती
कुरुक्षेत्र (आरएनआई) हरियाणा के पिहोवा में एक प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें उसे दोनों पांव में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पटियाला निवासी संदीप सिंह उर्फ सन्नी के रूप में हुई है, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले में गोली चलाने के आरोप पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू पर लगाए गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
घायल संदीप सिंह के अनुसार, उसने जमीन गगनजोत संधू के भाई से खरीदी थी और वह अपनी जमीन पर निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान गगनजोत संधू वहां पहुंचा और काम रुकवाने को लेकर विवाद करने लगा। संदीप का कहना है कि जब उसने जमीन खरीदने की बात कही तो आरोपी गुस्से में आ गया और उस पर फायरिंग कर दी, जिससे उसके दोनों पांव में गोली लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



