हाथों की मेंहदी सूखी भी नहीं थी, शादी के अगले दिन दूल्हे की मौत से गांव में मातम

Sunday, May 3, 2026 - 21:48
Updated: 4 months ago
0
हाथों की मेंहदी सूखी भी नहीं थी, शादी के अगले दिन दूल्हे की मौत से गांव में मातम

गुना (आरएनआई) जिले के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दुनाई गांव में एक नवविवाहित युवक की अचानक मौत से शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। मृतक की पहचान रामकृष्ण कुशवाह के रूप में हुई है, जिसकी शादी 1 मई को ही धूमधाम से संपन्न हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के अगले ही दिन दोपहर में रामकृष्ण ने घर पर चाय बनाने की बात कही और पेड़ की छांव में जाकर लेट गया। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने जब उसकी हालत देखी तो तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User