कसौली की हेरिटेज मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें राख; सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

Monday, April 13, 2026 - 13:04
0
कसौली की हेरिटेज मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें राख; सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

कसौली: कसौली की हेरिटेज मार्केट में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तड़के करीब 3:30 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरा बाजार धू-धू कर जलता रहा।

आग इतनी तेजी से फैली कि करीब सात दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इनमें मोमोज, खिलौने, कपड़ों की दुकानें और एक कैफे भी शामिल हैं। घटना के दौरान 12 से 14 गैस सिलेंडर फटने की भी खबर है, जिससे हालात और ज्यादा भयावह हो गए और इलाके में दहशत फैल गई।

मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है।

प्रशासन की ओर से एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह और धर्मपुर के एसएचओ भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना से स्थानीय कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ है और पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User