आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-लॉरी की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत
मार्कपुरम (आरएनआई)। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। रायवरम के पास स्लैब खदानों के नजदीक एक निजी ट्रैवल बस और टिपर लॉरी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में भयानक आग लग गई। इस हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें से कई यात्री जिंदा जल गए।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब बस जगित्याला से कालिगिरी की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस ने तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
मार्कपुरम के डीएसपी हर्षवर्धन राजू ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस और लॉरी की भीषण भिड़ंत के कारण ही आग लगी। उन्होंने आशंका जताई कि कई यात्री आग की चपेट में आने से जिंदा जल गए। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं और मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



