पंजाब धमाकों पर सियासी घमासान: सीएम मान के आरोप, भाजपा का पलटवार—‘सबूत दें या इस्तीफा’

May 6, 2026 - 15:12
 0  0
पंजाब धमाकों पर सियासी घमासान: सीएम मान के आरोप, भाजपा का पलटवार—‘सबूत दें या इस्तीफा’

चंडीगढ़ (आरएनआई) पंजाब के जालंधर और अमृतसर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर हुए धमाकों के बाद सियासत तेज हो गई है। घटना की जांच पुलिस के साथ-साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है, लेकिन इससे पहले ही राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में बयान देते हुए इन धमाकों को चुनावी साजिश करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी चुनावों से पहले माहौल बिगाड़कर डर और हिंसा फैलाने की कोशिश करती है। मान ने कहा कि पंजाब के लोग शांति चाहते हैं और ऐसी राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

सीएम के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी नेताओं ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए मान से सबूत पेश करने की मांग की है। भाजपा ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री अपने आरोपों को साबित नहीं कर पाते, तो उन्हें नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी मान को चुनौती देते हुए कहा कि यदि आरोपों में दम है तो वे भाजपा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर दिखाएं। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में विफल रही है और अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं।

भाजपा ने आगे कहा कि पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन मौजूदा सरकार इस मोर्चे पर कमजोर साबित हुई है। फिलहाल एजेंसियां धमाकों की जांच में जुटी हैं, जबकि सियासी बयानबाजी के चलते मामला और गरमा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.