दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट: बारिश और ओलावृष्टि से राहत, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को दिनभर की तेज धूप और उमस के बाद अचानक मौसम बदल गया। शाम होते-होते कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे और तेज हवाएं चलीं, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली।
राजधानी के नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, बादली, छतरपुर, इग्नू, आयानगर और डेरामंडी जैसे इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। वहीं गुरुग्राम समेत एनसीआर के अन्य हिस्सों में भी मौसम का असर साफ दिखाई दिया।
हालांकि, इस बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। कुछ प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला, जिससे वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने पहले ही खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया था और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। अचानक आए इस बदलाव ने जहां एक ओर तपती गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर शहर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



