निजी विश्वविद्यालय का छात्र हॉस्टल की बालकनी से कूदा, आत्महत्या का किया प्रयास

Apr 16, 2026 - 13:30
 0  135
निजी विश्वविद्यालय का छात्र हॉस्टल की बालकनी से कूदा, आत्महत्या का किया प्रयास

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में जेपी विश्वविद्यालय में बीटेक के एक छात्र ने हॉस्टल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है। फिलहाल छात्र की गंभीर हालत है उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

जेपी विश्वविद्यालय में बीटेक के एक छात्र ने हॉस्टल की बालकनी से कूदकर आत्म हत्या का प्रयास किया है। गंभीर हालत में उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है इस बीच देर रात विद्यार्थियों ने भी विवि परिसर में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है पुलिस मामले की जांच कर रही है

एसपी सोलन अभिषेक सेरेक ने बताया कि विद्यार्थी जम्मू का रहने वाला है। जेपी विवि में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। जिसने देर रात हॉस्टल से कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है फिलहाल छात्र की गंभीर हालत है उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। छात्र से पूछताछ के बाद ही मामले का पता चल पाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन से भी इस विषय में बात की जा रही है। बता दें कि छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया।

इससे पहले भी सोलन जिले के शूलिनी विश्वविद्यालय में एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया था जिसमें यह पता लगा था कि छात्र शूलिनी विश्वविद्यालय का ही छात्र था और उसकी जॉब प्लेसमेंट भी विश्वविद्यालय में ही हुई थी, लेकिन जो सैलरी उसे जॉब लगने से पहले बताई गई थी उसे वह बाद में नहीं मिली जिस कारण वह काफी तनाव में था। इस मामले में भी सोलन पुलिस जांच कर रही है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा भी इसको लेकर कमेटी का गठन किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.