‘डीएम अंकल, हमारी सड़क बनवा दीजिए’: मासूम की गुहार पर हरकत में आया प्रशासन, गांव पहुंचकर दिए मरम्मत के निर्देश

Wednesday, May 6, 2026 - 15:07
0
‘डीएम अंकल, हमारी सड़क बनवा दीजिए’: मासूम की गुहार पर हरकत में आया प्रशासन, गांव पहुंचकर दिए मरम्मत के निर्देश

लखीमपुर खीरी (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक मासूम छात्रा की अपील ने प्रशासन को तुरंत सक्रिय कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कक्षा एक की छात्रा मानवी सिंह द्वारा सड़क बनवाने की गुहार लगाने के बाद जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लिया और सीधे गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

जिलाधिकारी सलेमपुर ग्राम पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने खराब सड़क का पैदल निरीक्षण किया और छात्रा के घर तक जाकर स्थिति को समझा। इस दौरान उन्होंने मानवी और उसके परिवार से बातचीत भी की। निरीक्षण में सामने आया कि सड़क पर खड़ंजा तो मौजूद है, लेकिन बारिश के कारण कई स्थानों पर वह उखड़ गया है और जलभराव से स्थिति और खराब हो गई है।

मौके पर ही जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल खड़ंजा मार्ग की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी समस्याएं न आएं, इसके लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

प्रशासन की यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद हुई, जिसमें मासूम छात्रा ने सीधे “डीएम अंकल” से अपनी सड़क बनवाने की अपील की थी। अब अधिकारियों का कहना है कि गांव के लोगों को जल्द ही इस समस्या से राहत मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User