कानपुर में IPL सट्टा गैंग का भंडाफोड़: जीजा-साले समेत 5 गिरफ्तार, स्कॉर्पियो में चलता था पूरा नेटवर्क

May 6, 2026 - 14:36
 0  297
कानपुर में IPL सट्टा गैंग का भंडाफोड़: जीजा-साले समेत 5 गिरफ्तार, स्कॉर्पियो में चलता था पूरा नेटवर्क

कानपुर (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के कानपुर में इंडियन प्रीमियर लीग मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। फजलगंज थाना पुलिस ने जीजा-साले समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो दादा नगर स्थित कंटेनर यार्ड के पास खड़ी एक ब्लैक स्कॉर्पियो में बैठकर सट्टे का पूरा नेटवर्क चला रहे थे।

पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा और मौके से सभी आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी भावुक हो गए और पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा ऐसा न करने की बात कही।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक जैन, सौरभ गुप्ता, अभिषेक मित्तल, अनन्य वत्स और शुभम विजय के रूप में हुई है। इनमें से कुछ आरोपी पढ़े-लिखे और कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिनमें एक डीएलएड छात्र और एक कारोबारी भी शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टे के लेन-देन का रिकॉर्ड रखने वाला रजिस्टर, 15 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, स्कॉर्पियो वाहन और करीब एक लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये के लेन-देन की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से संपर्क कर आईपीएल मैचों पर दांव लगवाता था और पूरे नेटवर्क को मोबाइल व डिजिटल माध्यमों से संचालित करता था। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.