आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लेकिन 9 मई से फिर बढ़ेगी गर्मी; मौसम में बड़ा बदलाव
नई दिल्ली (आरएनआई) देशभर में मौसम एक बार फिर तेजी से करवट ले रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर भारत समेत कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवाएं, धूल भरी आंधी, गरज-चमक, हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की स्थिति बन रही है। इससे लोगों को फिलहाल गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है।
मौसम विभाग ने बताया है कि हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में गरज-चमक के साथ ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वोत्तर राज्यों—नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा—के साथ राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के आसार जताए गए हैं।
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी है। 9 मई के बाद तापमान में फिर से तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी लौट सकती है। फिलहाल राहत की बात यह है कि अगले कुछ दिनों तक लू चलने की आशंका नहीं है, लेकिन आने वाले समय में गर्मी फिर से लोगों को परेशान कर सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



