कांग्रेस अध्यक्ष ने दिव्यांग बहनों के चरण धोए, लिया आशीर्वाद — आंदोलन को मिला वचन और समर्थन
गुना (आरएनआई) दिव्यांग स्वाभिमान संगठन द्वारा किए जा रहे साप्ताहिक आंदोलन के सिलसिले में शनिवार को दिव्यांगजन कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ से समर्थन मांगने पहुंचे। राजीव गांधी कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह ने दिव्यांगजनों से मुलाकात की, दिव्यांग बहनों का कन्या पूजन किया, दिव्यांगजनों को भोजन कराया और आश्वासन दिया कि पूरी कांग्रेस पार्टी संघर्षशील दिव्यांगजनों के साथ है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान दिव्यांगजन और कांग्रेस नेताओं ने कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसी के साथ एक दिन पहले राजस्थान के झालावाड़ जिले में हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वाले मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा हादसे में घायल बच्चो के शीघ्र स्वास्थलाभ की कामना की।
दिव्यांग बहनों के चरण धोए
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़, वरिष्ठ नेता नूरुलहसन नूर, पंकज कनेरिया, राजू कोरी, छोटू शिमला ने दिव्यांग कन्याओं का कन्या पूजन कर उनके चरण धोकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सभी दिव्यांगजनों को कांग्रेस कार्यालय में ही रुचिकर भोजन कराया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने दिव्यांग संगठन की 16 सूत्रीय मांगों को जायज मानते हुए आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर दबाव बनाएगी, ताकि जल्द से जल्द दिव्यांगजनों की मांगों को पूरा कराया जा सके। धाकड़ ने झालावाड़ में मृत मासूम बच्चों और कारगिल के शहीदों का भी स्मरण किया।
शहीदों, मासूम बच्चों को नमन, दिव्यांगजन को समर्थन
दिव्यांगजनों के हक की लड़ाई में
उन्होंने कहा कि जिस तरह कारगिल में हमारे वीर जवानों ने दुश्मनों की सेना को हमारी घाटी से खदेड़कर विजय प्राप्त की थी, उसी तरह दिव्यांगजन भी अपने आंदोलन में विजय प्राप्त करें, इसके लिए कांग्रेस पूरी सहयोग करेगी और हर संभव योगदान देगी।
इस अवसर पर निम्न कांग्रेस जन उपस्थित थे मेहरबान सिंह धाकड़ जिलाध्यक्ष, नूरुल हसन नूर, ओमप्रकाश शर्मा,आलोक नायक, पंकज कनेरिया, छोटू शिमला,भगवान सिंह अहिरवार, रणवीर सिंह कुशवाह,धर्मेन्द्र धाकड़, तरुण सेन, राजू कोरी, अनुज रघुवंशी, संजय जाटव, लखन गिरी महाराज, विराट बिछोपिया, देवेंद्र राजपूत, श्रेयांश गोतम आदि उपस्थित रहे।
दिव्यांगजन में समिति अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, देशराज सिंह राजपूत, गोलू सेन, देवेंद्र धाकड़, संजीव जैन, ज्योति चंदेल, रेखा बाई, राज बाई, शांति भिलाला, रुपवती अहिरवार, सरिता, राजाराम, हीरालाल यादव, अब्दुल्ला कुर्रेशी, शाहिल खान, शहजाद खान, रामभरोसा लोधा, परमाल मेर, संतोष मेर सहित अनेक दिव्यांगजन मौजूद थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



