कलेक्टर कार्यालय में घमासान की सजा: पूर्व MLA के भतीजों सहित 7 पर FIR, 80 अज्ञात पर भी मामला दर्ज — SP बोले “किसी को नहीं बख्शेंगे”

Oct 24, 2025 - 18:59
Oct 24, 2025 - 19:11
 0  648
कलेक्टर कार्यालय में घमासान की सजा: पूर्व MLA के भतीजों सहित 7 पर FIR, 80 अज्ञात पर भी मामला दर्ज — SP बोले “किसी को नहीं बख्शेंगे”

बुरहानपुर (आरएनआई) बुरहानपुर जिले में बड़े बवाल का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा के भतीजों सहित सात लोगों पर तोड़फोड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं  पुलिस ने करीब 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है।

ट्रैक्टर रैली के बाद मचा था घमासान_

दरअसल बुरहानपुर में मौसम आधारित फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज़ केला किसानों ने वीरवार को ट्रैक्टर रैली निकाली थी। यह रैली बाद में तोड फोड़ में बदल गई। रैली के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी जबरन कलेक्टर कार्यालय में घुस गए और प्रवेश द्वार पर तोड़फोड़ कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा के भतीजों पर मामला दर्ज_

पुलिस ने इस मामले में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा के भतीजे हर्षित ठाकुर , जो जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, आदित्य वीर सिंह ठाकुर, और प्रगतिशील किसान संगठन के प्रदेश संयोजक शिवकुमार कुशवाहा शामिल हैं। इन पर शासकीय कार्य में बाधा, बलवा, और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। साथ ही 80 के करीब अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर भी इसी तरह का प्रकरण दर्ज हुआ है।

तोड़फोड़ , अशांति फैलाने वालों को नहीं छोड़ेंगे- SP
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि किसान शुरुआत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने जबरन कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि  “मामले की जांच जारी है, और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकारी संपंति को नुकसान पहुंचाना और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना गंभीर  अपराध हैं । पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने कहा है कि रैली वैसे शांति पूर्वक निपट चुकी थी लेकिन कुछ लोगों के समूह ने सारी स्थिति बिगाड़ी और माहौल को अशांत करके तोड़फोड़ की। लिहाजा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में ला जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0