विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर वन कामीपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Jun 5, 2025 - 18:59
Jun 5, 2025 - 19:01
 0  108
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर वन कामीपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कछौना, हरदोई (आरएनआई) विश्व पर्यावरण दिवस पर कछौना वन रेंज के अंतर्गत नगर वन कामीपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विश्व पर्यावरण दिवस की थीम एक पेड़ के नाम से है। इस भावनात्मक अपील से वृक्षों की उपयोगिता मां के समान है, जो अपने पुत्र को अपना जीवन की तरह पालन पोषण करती है। इस वर्ष सिंगल यूज प्लास्टिक को जीवन दिनचर्या से दूर करना है। उसके स्थान पर थैला का प्रयोग करना है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुशीला देवी प्रधान कटियामऊ व पर्वतारोही व पर्यावरण क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह जादौन सहित ग्रामीण क्षेत्र की पुरुष महिलाओं व बच्चों ने वृक्षारोपण कर पेड़ों का संरक्षण करने का संकल्प लिया। पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने कहा पौधे वायु जल भूमि के बिना जीवन संभव नहीं है। पर्यावरण का संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में अंधाधुंध पर्यावरण का नुकसान करने के कारण हो गया है। जिसका असर जीव जंतु मनुष्य पर पड़ा है। तापमान बढ़ रहा है, ऋतुओं में अंतर हो गया है, ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारकों के प्रभावों से जीवन पर असर पड़ रहा है। कई पशु पक्षियों का जीवन विलुप्त हो गया है। जिससे मानव जीवन कठिन हो रहा है। ग्लेशियर पिघल रहे हैं। वन क्षेत्र कम हो रहे हैं। सर्प मित्र कुलदीप ने कहा इस पृथ्वी पर सभी को जीने का अधिकार है। जीवन के लिए सभी की उपयोगिता है। किसी जीव जंतु की हत्या नहीं करनी चाहिए। जिसके मूल में करुणा व प्रेम है। ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने कहा पर्यावरण एक साक्षी विरासत है। यह किसी एक की धरोहर नहीं है। यह बिना भेदभाव के सभी को लाभान्वित करती है। इसलिए वर्तमान समय व आने वाले भविष्य को बेहतर करने के लिए पेड़ पौधों को लगाकर संरक्षित करने का सभी को संकल्प लेना है। वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह जादौन ने कहा वृक्ष धरा के भूषण है, कहते हैं दूर प्रदूषण, रक्षा के बिना जीवन संभव नहीं है। यह हमारे परिवार की तरह जीवन के हिस्सा है।

            इस अवसर पर नगर वन कामीपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुशीला देवी, पर्वतारोही अभिनीत मौर्य, सर्पमित्र कुलदीप श्रीवास्तव, के०पी० सिंह, अमित सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह (सोनू सिंह) सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजन पुरूष महिलाएं बच्चों ने अपनी-अपनी भागीदारी दी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)