इगलास रोड बना हादसों का खतरा: भट्टा व्यवसायियों की लापरवाही पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग

May 5, 2026 - 19:04
May 5, 2026 - 19:05
 0  162
इगलास रोड बना हादसों का खतरा: भट्टा व्यवसायियों की लापरवाही पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग

हाथरस (आरएनआई)। जनपद के इगलास रोड पर संचालित ईट भट्टा व्यवसायियों की खुली लापरवाही सामने आई है। इनकी लापरवाही से रोड पर आए दिन सड़क हादसा हो ने संभावना बनी रहती है आपको अवगत करा दे कि आगरा अलीगढ़ बाईपास से इगलास की तरफ जाने वाले रोड पर गांव टुकसान के निकट कई ईट भट्टा संचालित है। इन भट्टा व्यवसायियों की खुली लापरवाही है कि ईट के लिए आने वाली मिट्टी रोड पर खुलेआम बिखरती हुई जाती है। बरसात आने की वजह से दलदल जैसा रोड नजर आता है जिसकी वजह से आए दिन इस रोड पर सड़क हादसे होने का ढर बना रहता है। इस मार्ग पर रात में उजाले की भी कोई व्यवस्था नहीं रहती। वही इस रोड से निकलने वाले एक ग्रामीणो ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस रोड पर भट्टा व्यवसायियों ने अपना कब्जा कर रखा है ईट के लिए आने वाली मिट्टी रोड पर बिखरती हुई जाती है जिसके बाद इस रोड पर आए दिन हादसे होने का डर बना रहता है आसपास के लोगों ने अधिकारियों से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाना चाहिए। जिससे इस सड़क हादसा न हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0