भाजपा जनों ने 'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया नमन

Oct 2, 2024 - 15:25
Oct 2, 2024 - 15:25
 0  891

गुना (आरएनआई) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज बुधवार को भाजपा  जनों ने बापू पार्क एवं शास्त्री पार्क पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाकर दोनो महा पुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया।

भाजपा जिला गुना द्वारा चलाएं जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंर्तगत भाजपा जनों ने स्थानीय बापू पार्क गुना एवं शास्त्री पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उन्हे याद करते हुए कहा की इस वर्ष गांधी जी की 154वीं जयंती मनाई है।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था। इस अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0