देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की प्रबंधकारिणी में अध्यक्ष चुने गए चैन सिंह यादव

Jun 30, 2024 - 22:01
Jun 30, 2024 - 22:01
 0  567
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की प्रबंधकारिणी में अध्यक्ष चुने गए चैन सिंह यादव

इंदौर (आरएनआई) इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कर्मचारी (गैर शिक्षक) संघ की प्रबंधकारिणी और पदाधिकारी गण के निर्वाचन के लिए मतदान 30 जून 2024, रविवार को देवी अहिल्या सभागृह में सम्पन्न हुआ वोटिंग का समय सुबह 10 बजे संघ की साधारण सभा आयोजित करने के बाद मतदान शूरू हुआ जो कि 2 बजे तक चला 3 बजे से वोटो की गिनती प्रारंभ हुई जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रज्वल खरे सहित 26 लोगो की टीम ने पूरा चुनाव कराया।

क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ में कुल 506 मतदाताओं में से 470 मतदाओं ने अपने मत का प्रयोग किया हुए चुनाव में दो पैनल मैदान में रही देवी अहिल्या पैनल ओर एकता पैनल का सीधा सीधा मुकाबला रहा हुए चुनाव में खास बात यह रही के एक ही संस्थान के सभी कर्मचारी चुनाव के दौरान भी पूरे चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से एक दूसरे से मिलजुल कर देखे गए और अंत में मुख्य निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में किए गए मतदान के मतों की गिनती पांच टेबल पर की गई। दोनों ही पैनल से अध्यक्ष पद के लिए अलग अलग उम्मीदवार मैदान में थे देवी अहिल्या पैनल से चेन सिंह यादव जो कि पूर्व में अध्यक्ष भी रहे वही पूर्व कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रहे कमल जायसवाल ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। तकरीबन 4 घंटे से अधिक समय हुई काउंटिंग के बाद अध्यक्ष चेन सिंह यादव चुने गए तो वही उपाध्यक्ष राकेश सिलावट महासचिव रमेश कुशवाह सह सचिव पद पर राममनोरथ बेगा कमलेश हार्डिया कोषाध्यक्ष डॉक्टर राजेश जोशी जीते।


मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष चेन सिंह यादव ने पूर्व में कर्मचारी हित मे किए गए कामों की जनाकारी देते हुए आगे भी कर्मचारी हित मे हर सम्भव प्रयास करते हुए कार्य करने की बात कही। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रज्वल खरे ने भी मीडिया से बात की और संपन्न हुए चुनाव में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने और जीत हासिल करने वालों की जानकारी मीडिया को दी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0