ज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल, कहली गौसगंज (हरदोई) में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

Feb 15, 2026 - 20:22
Feb 15, 2026 - 20:23
 0  27
ज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल, कहली गौसगंज (हरदोई) में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

कछौना, हरदोई (आरएनआई) ज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं संस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मल्लावां के विधायक आशीष सिंह उर्फ़ ‘आशू’ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती तथा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह उर्फ बब्बल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भगवान गणेश की वंदना के साथ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा विभिन्न आकर्षक एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रस्तुत कार्यक्रमों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भूमरो नृत्य, द्रौपर की द्रौपदी वर्सेज आज की द्रौपदी, हामिद नाटक, कृष्ण नृत्य, आईपीएल बीट, आवारा भंवरे नृत्य तथा माता-पिता एवं संस्कारों पर आधारित विशेष प्रस्तुतियां शामिल रहीं। सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और इन नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की गई। विद्यालय के प्रबंधक श्यामजी सिंह, डॉ. प्रत्युष कुमार एवं संध्या सिंह ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गौरव कुमार अग्रवाल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

 इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य बाबूराम, रवीश उर्फ टिंकू, डॉ. आनंद, मोहित कुमार, गगन कुमार, धीरेन्द्र, डॉ० नृपेन्द्र वर्मा समेत समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)