अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बस्ती की प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित
बस्ती (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बस्ती द्वारा एक महत्वपूर्ण जिला समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव एवं प्रदेश महामंत्री श्री श्याम चन्द्र श्रीवास्तव ने की। बैठक में कायस्थ समाज के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने तथा आगामी पंचायत एवं विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी चुनावों में जहां भी कायस्थ समाज का प्रत्याशी चुनाव मैदान में होगा या जो भी राजनीतिक दल कायस्थ समाज के हितों का समर्थन करेगा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूरी मजबूती एवं तैयारी के साथ उसका समर्थन करेगी।
जिला अध्यक्ष श्री मयंक श्रीवास्तव एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री रूपेश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समाज को संगठित कर सशक्त बनाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रतन श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कायस्थ समाज के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य डॉ. वी.के. श्रीवास्तव, सौरभ सिन्हा, जय प्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, विनय प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता और विकास पर बल दिया।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बस्ती की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अपराजिता सिन्हा ने कहा कि समाज की उन्नति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और महिला प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय किया जाएगा। इस अवसर पर नम्रता श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव, प्रतीक्षा श्रीवास्तव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का समापन समाज की प्रगति, संगठन विस्तार एवं आगामी चुनावों में सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)