गौहानी में शिव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र, बाबा कुशीनाथ मंदिर तक निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Feb 15, 2026 - 20:21
Feb 15, 2026 - 20:23
 0  0
गौहानी में शिव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब

कछौना, हरदोई (आरएनआई) विकासखंड कछौना के ग्राम गौहानी में रविवार को भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। गांव के नवनिर्मित शिव मंदिर में भगवान शंकर के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एक भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई यह भव्य बारात ग्राम गौहानी से प्रस्थान कर नगर पंचायत कछौना स्थित प्राचीन बाबा कुशीनाथ मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। शिव और नंदी की झांकियां भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरा मार्ग 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान रहा। कुशीनाथ मंदिर में दर्शन के पश्चात बारात वापस गौहानी पहुंची, जहां विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस पुनीत कार्य में यादव परिवार के साथ-साथ समस्त ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से बंसीलाल यादव, विजय पाल, जीत बहादुर, वासुदेव, सन्त कुमार यादव (एडवोकेट), रजनीश, सतेंद्र, शैलेन्द्र और ललित सहित गांव के हिंदू भाइयों व समस्त भक्तों व ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)