सांसद पप्पू यादव की अविलंब रिहाई हो:परिसंघ

Feb 13, 2026 - 14:53
Feb 13, 2026 - 14:53
 0  27
सांसद पप्पू यादव की अविलंब रिहाई हो:परिसंघ

नई दिल्ली (आरएनआई) अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संगठन सार्क जर्नलिस्ट फोरम सहित देश के पांच पत्रकार यूनियनों के परिसंघ ने बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की अविलंब रिहाई की मांग की है।

यूनियनों ने कहा है,कि सांसद यादव लोकतांत्रिक तरीके से जनसरोकार के मसले को उठाते रहे हैं एवं आम लोगों की सेवा में लगे हुए हैं,इसलिए उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।

सार्क जर्नलिस्ट यूनियन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील भारती एवं एक्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ. समरेंद्र पाठक तथा परिसंघ के प्रमुख डॉ.सुरेंद्र शर्मा ने आज यहां जारी एक वक्तव्य में कहा है,कि विभिन्न सरकारों को श्री यादव के खिलाफ सभी गैर संगीन अपराधों में दर्ज मामलों को तुरंत वापस लेना चाहिए, क्योंकि आपदा, एवं अन्य संकट की स्थितियों में श्री यादव की जनसेवा सराहनीय रही है। 

उन्होंने यह भी कहा है, कि पत्रकारों की समस्याओं को भी उन्होंने यथा समय उठाया है।वह सेव यूएनआई मूवमेंट के संरक्षक भी रहे हैं,जिसके संस्थापक संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0