दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर बने शिखर धवन, क्रिकेटर ने जताया आभार, बोले– यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान
नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली सरकार ने क्रिकेटर शिखर धवन को दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में शिखर धवन से मुलाकात के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की। मंत्री ने बताया कि 13 फरवरी से शुरू होने जा रहे दिल्ली खेल महाकुंभ के लिए शिखर धवन ने स्वयं आगे बढ़कर यह जिम्मेदारी स्वीकार की है।
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी भावना से प्रेरित होकर शिखर धवन ने दिल्ली खेल महाकुंभ से जुड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने विश्वास जताया कि धवन के अनुभव, मार्गदर्शन और प्रेरणा से दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और पहचान मिलेगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर शिखर धवन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जुड़ाव दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा। उन्होंने कहा कि शिखर धवन जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी का साथ मिलना युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा और खेल संस्कृति को मजबूत करेगा।
वहीं, शिखर धवन ने दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि दिल्ली ने उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में पहचान और मंच दिया है और इस मिट्टी की सेवा के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। धवन ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार ने युवाओं के लिए एक बेहतरीन खेल मंच तैयार किया है और वे खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने का पूरा प्रयास करेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



