ललितपुर हादसा: ‘विधायक’ लिखी फॉर्च्यूनर BJP मंत्री की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड, मंत्री का बेटा चला रहा था कार

पुलिस ने इस मामले में नरेश पंथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Jan 29, 2026 - 19:45
Jan 29, 2026 - 19:46
 0  351
ललितपुर हादसा: ‘विधायक’ लिखी फॉर्च्यूनर BJP मंत्री की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड, मंत्री का बेटा चला रहा था कार

ललितपुर (आरएनआई) जिले में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार द्वारा बाइक सवार तीन लोगों को कुचलने के मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। बताया गया है कि जिस फॉर्च्यूनर कार पर ‘विधायक’ लिखा हुआ था, वह उत्तर प्रदेश सरकार में भाजपा मंत्री मनोहर लाल पंथ की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे के समय कार मंत्री के बेटे नरेश पंथ चला रहे थे। पुलिस ने इस मामले में नरेश पंथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर विधायक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.