एमपी के एक IAS अफसर जिन्होंने 10 वर्षों में रचाई 3 शादियां, तीनों पत्नियां भी मप्र में है IAS, 10 वर्षों में हुई तीन शादियां चर्चा का विषय बनी

Feb 16, 2026 - 19:36
Feb 16, 2026 - 19:38
 0  756
एमपी के एक IAS अफसर जिन्होंने 10 वर्षों में रचाई 3 शादियां, तीनों पत्नियां भी मप्र में है IAS, 10 वर्षों में हुई तीन शादियां चर्चा का विषय बनी

मध्य प्रदेश (आरएनआई) मध्य प्रदेश के एक आईएएस अफसर एक नहीं बल्कि 3 शादियां रचाई हैं। हालांकि आईएएस अफसर ने तलाक के बाद दूसरी और फिर तीसरी शादी रचाई है। लेकिन इसमें हैरत और खास बात यह है कि उनकी तीनों पत्नियां भी मध्य प्रदेश में ही IAS हैं जिसमें से दो अलग-अलग जिले में कलेक्टर है। यहां पर सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसमें यह बताया गया कि कटनी जिले के कलेक्टर रह चुके अवि प्रसाद जिन्होंने 10 वर्षों के भीतर तीन शादियां रचाई है। तीसरी शादी अभी 2 दिन पहले शिवपुरी में रचाई गई। आईएएस अवि प्रसाद ने पहली शादी आईएएस और शाजापुर की कलेक्टर रिजु वाफ़ना के साथ की। लेकिन शादी के कुछ ही समय गुजारने के बाद दोनों के बीच तलाक हो गया, इसके बाद आईएएस अवि प्रसाद की मुलाकात महिला आईएएस मिशा सिंह से हो गई, इसके बाद दोनों ने विवाह कर लिया। इस बार भी उन दोनों के बीच विवाह का बंधन ज्यादा दिन नहीं टिक सका और कुछ ही सालों में तलाक हो गया। आईएएस मिशा सिंह वर्तमान में रतलाम जिले की कलेक्टर है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1