रजत उत्सव का आयोजन: छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूरा होने पर

Monday, February 2, 2026 - 23:15
0
रजत उत्सव का आयोजन: छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूरा होने पर

सरोना, कांकेर (आरएनआई) सी एस पी डी सी एल विद्युत विभाग, सरोना में रजत उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत मटियारा, अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन ने कहा कि छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आने के बाद से ही भाजपा सरकार ने हर घर में बिजली पहुंचाकर अंधेरा दूर किया है।

मटियारा ने कहा कि सरकार की अनेक योजनाएं आम जनता के लिए संचालित हैं, जैसे 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना, पीएम सूर्य घर, बिजली बिल समाधान योजना, ₹5 में नया बिजली कनेक्शन, कृषि पंपों में सब्सिडी और ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान योजना। उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आग्रह किया कि सरकार की योजनाओं का गांव के अंतिम व्यक्ति को लाभ मिले, इसके लिए उन्हें भली-भांति योजना के बारे में बताएं और लाभ पहुंचाएं।

इस अवसर पर तारा ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, कांकेर, टिकेश्वर सिंह, मंडल अध्यक्ष, भाजपा, यशवंत सुरोजिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष, और देवेंद्र साहू उपस्थितरहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User