पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस ने भी ली चुटकी, यू-टर्न पर ऐसे कसा तंज; पोस्ट हुआ वायरल

Feb 16, 2026 - 12:01
 0  243
पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस ने भी ली चुटकी, यू-टर्न पर ऐसे कसा तंज; पोस्ट हुआ वायरल

नई दिल्ली (आरएनआई)। भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल है। फैंस ही नहीं, बल्कि दिल्ली पुलिस भी इस मौके पर पीछे नहीं रही। सड़क सुरक्षा का संदेश देते-देते दिल्ली पुलिस ने ऐसा तंज कसा कि पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया।

टी20 विश्व कप में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद जहां देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक क्रिएटिव पोस्ट शेयर कर पड़ोसी मुल्क की टीम पर मजेदार चुटकी ली।

दरअसल, मैच से पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने को लेकर अपने फैसले में यू-टर्न लिया था। इसी पृष्ठभूमि को जोड़ते हुए दिल्ली पुलिस ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फोटो के साथ लिखा था—
“गलत जगह यू-टर्न लोगे तो यूं ही मुंह की खाओगे।”
पोस्ट का मकसद सड़क सुरक्षा का संदेश देना था, लेकिन भारत-पाक मैच के नतीजे से जुड़ते ही यह तंज लोगों को खूब भा गया।

मैदान पर भी रहा भारत का दबदबा

मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक जड़ा। जवाब में पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई।
61 रनों की यह जीत भारत की पाकिस्तान के खिलाफ टी20 क्रिकेट में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। इस जीत के साथ ही भारत सुपर-8 चरण में पहुंच गया।

यू-टर्न कैसे बना मजाक की वजह

  • पाकिस्तान ने पहले बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार किया था।

  • संभावित कार्रवाई और दबाव को देखते हुए आईसीसी से जुड़ी बैठकों के बाद पाकिस्तान ने अपने फैसले पर यू-टर्न लिया।

  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और सरकार के निर्देश के बाद टीम ने भारत के खिलाफ मैदान में उतरने का फैसला किया।

यू-टर्न को लेकर पहले ही पाकिस्तान की खूब किरकिरी हो चुकी थी, और अब मैच में हार के बाद उसके अपने ही प्रशंसक टीम को आड़े हाथों ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तारीफ

दिल्ली पुलिस अपने रचनात्मक और ट्रेंड से जुड़े पोस्ट्स के लिए पहले से ही मशहूर है। फिल्मों, वेब सीरीज और बड़े खेल आयोजनों से जोड़कर सड़क सुरक्षा का संदेश देने का उनका अंदाज अक्सर चर्चा में रहता है। इस बार भारत-पाक मैच के बहाने दिया गया यह संदेश लोगों को इतना पसंद आया कि पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.