‘माफ करने लायक नहीं...’ धर्मेंद्र की सेहत पर अफवाहों से नाराज़ हुईं हेमा मालिनी, एशा देओल ने दी पापा की हेल्थ अपडेट

Nov 11, 2025 - 11:36
 0  1.5k
‘माफ करने लायक नहीं...’ धर्मेंद्र की सेहत पर अफवाहों से नाराज़ हुईं हेमा मालिनी, एशा देओल ने दी पापा की हेल्थ अपडेट

नई दिल्ली (आरएनआई): दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत अब पहले से बेहतर और स्थिर है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया और कुछ मीडिया चैनलों पर धर्मेंद्र के निधन की फर्जी खबरें फैलने लगीं, जिस पर उनके परिवार ने नाराज़गी जताई है।

धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पिता की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, “मीडिया बहुत एक्टिव हो गया है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पापा की हालत स्थिर है और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। आप सभी से अनुरोध है कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ करने वालों का धन्यवाद।”

एशा की इस पोस्ट से फैंस को राहत मिली, लेकिन धर्मेंद्र के निधन की खबरें चलाने वाले कुछ मीडिया चैनलों पर अब हेमा मालिनी का गुस्सा फूट पड़ा है।

हेमा मालिनी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा,

“जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार मीडिया चैनल कैसे किसी ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं, जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है। यह बेहद अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत है। कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।”

बता दें कि धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, उनका इलाज ठीक से चल रहा है और आने वाले कुछ दिनों में उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।

धर्मेंद्र आखिरी बार करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे, जिसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। अब वे निर्देशक श्रीराम राघवन की आगामी युद्ध ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो और परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत, और धर्मेंद्र अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

परिवार ने अपील की है कि फैंस धर्मेंद्र की सेहत को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.