गुना में छात्रा से दुराचार मामले में शिक्षक को पांच वर्ष की सजा
गुना के कैंट थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल की छात्रा के साथ दुराचार के मामले में अदालत ने आरोपी शिक्षक मोहम्मद असलम खान (49) को पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायालय ने तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला वर्ष 2023 में दर्ज हुआ था।
पीड़िता, जो उस समय शासकीय एकीकृत हाई स्कूल में कक्षा 8वीं की छात्रा थी, ने 20 मार्च 2023 को कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, नवंबर 2022 में आरोपी शिक्षक ने उसे स्कूल कार्यालय में बुलाकर अनुचित व्यवहार किया और विरोध करने पर धमकी दी। डर के कारण छात्रा ने तत्काल किसी को घटना की जानकारी नहीं दी।
इसके बाद 25 फरवरी 2023 को गणित ओलंपियाड परीक्षा के दौरान आरोपी शिक्षक से उसकी दोबारा मुलाकात हुई। आरोप है कि शिक्षक ने बहाने से उसे अपने कर्नलगंज स्थित घर ले जाकर फिर अनुचित व्यवहार किया। छात्रा ने विरोध किया और किसी तरह वहां से निकलकर अपनी सहेली के पास पहुंच गई।
कुछ समय बाद मां के पूछने पर छात्रा ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच और न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



