2026 मेगा विधिक जागरूकता शिविर की तैयारी हेतु लघु विधिक सहायता एवं सेवा प्री-कैंप का आयोजन सम्पन्न
हरदोई (आरएनआई) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदोई के तत्वावधान में आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को तहसील सदर, हरदोई के सभागार में लघु विधिक सहायता एवं सेवा प्री-कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन, उसके व्यापक प्रचार-प्रसार तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदोई श्रीमती काव्या सिंह द्वारा की गई। अपने संबोधन में उन्होंने आगामी मेगा विधिक जागरूकता शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नालसा, सालसा एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, शिविर में उपस्थित आमजन की समस्याओं को सुनकर उन्हें योजनाओं से चिन्हित कर तत्काल लाभान्वित भी किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार सदर श्री सचिंद्र कुमार शुक्ला ने उपस्थित जनसमुदाय को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने विशेष रूप से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन पीएलवी दिनेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीएलवी श्यामू सिंह, कीर्ति कश्यप सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। शिविर में उपस्थित नागरिकों ने विधिक सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



