नवादा में 16 वाहनों पर 1.4 करोड़ जुर्माना, वाहन मालिकों के आरोप से मची खलबली

Tuesday, February 10, 2026 - 13:18
Updated: 9 months ago
0
नवादा में 16 वाहनों पर 1.4 करोड़ जुर्माना, वाहन मालिकों के आरोप से मची खलबली

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में खनन विभाग और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की है। इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी अमन प्रत्यय के नेतृत्व में 16 वाहनों को जब्त किया गया है। इन वाहनों पर कुल 1 करोड़ 40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, इन वाहनों को अवैध परिचालन के संदेह में पकड़ा गया था। रजौली थाने में इनके विरुद्ध कांड संख्या 76/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खनन पदाधिकारी अमन प्रत्यय ने स्पष्ट किया है कि यदि वाहन मालिक अपनी निर्दोषता साबित करना चाहते हैं, तो उन्हें लिखित में अपना पक्ष प्रस्तुत करना होगा। इसकी गहन जांच के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। जांच में दावे सही पाए जाने पर नियमानुसार राहत दी जाएगी, अन्यथा जुर्माना वसूला जाएगा। 

दूसरी ओर, वाहन मालिकों ने इस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि शनिवार रात उनकी गाड़ियां डोमचांच से वैध गिट्टी और चालान के साथ आ रही थीं। सीमा से उठाकर रजौली स्थित जांच चौकी पहुंचाया । वाहन मालिकों के अनुसार, जब चालक कोडरमा के मेघातरी के पास वाहन खड़ा कर भोजन कर रहे थे, तभी अधिकारियों की टीम ने कथित तौर पर वाहनों के लॉक तोड़कर उन्हें जबरन झारखंड की सीमा से उठाकर बिहार के रजौली स्थित जांच चौकी पहुंचा दिया। वाहन मालिकों का तर्क है कि उनके पास सभी वैध दस्तावेज थे, इसके बावजूद चालकों को हिरासत में लिया गया। करीब चौबीस घंटे बाद सोमवार को यह कानूनी कार्रवाई की गई। इसे लेकर वाहन मालिकों में आक्रोश है। अब यह पूरा मामला प्रशासनिक कार्रवाई और वाहन मालिकों के आरोपों के बीच उलझ गया है, जिसकी वास्तविकता जिलाधिकारी की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User