लगन से किए गए कार्य को सफलता निश्चित मिलती है - श्री मयंक मुनिजी म.सा.

Thursday, February 12, 2026 - 19:12
Updated: 6 months ago
0
लगन से किए गए कार्य को सफलता निश्चित मिलती है - श्री मयंक मुनिजी म.सा.

खिरकिया (आरएनआई) प्रभु महावीर के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने वाले परम पूज्य आचार्य भगवन 1008 श्री रामलालजी म.सा.की आज्ञा में विचरणरत शासन दीपक श्री मयंक मुनिजी म.सा.,
श्री नमन मुनिजी म.सा. एवं श्री 
रामरवि मुनिजी म.सा. ठाणा 3 भारत देश की राजधानी दिल्ली में जैन स्थानक भवन में विराज रहे है।  

श्री मयंक मुनिजी म.सा. जो मूल रूप से गंगाशहर से रहे और दीक्षा के पूर्व इंजीनियर थे 11 फरवरी को ही 6 वर्ष पूर्व संयम अंगीकार कर जिनशासन का गौरव बढ़ाया,
इसी क्रम में द्वितीय स्थान पर श्री नमन मुनिजी म.सा. जो कि रतलाम से है और संयम शतम में हुई 108 दीक्षाओं में आपकी प्रथम दीक्षा रही इसी क्रम में रामरवि मुनिजी म.सा. भी रतलाम से है जिनका संयम शतम में 42 वा क्रम रहा, 5 बर्ष पूर्व आप वैराग्य काल में स्वाध्यायी सेवा देने खिरकिया पधारे थे। शासन दीपक श्री मयंक मुनिजी म.सा. ने  बोध देते हुए कहा कि हम जिस कार्य को करे उसे लगन लगाकर करने का भाव रहेगा तो भले ही सफलता देर से आये पर दुरुस्त आएगी अंतिम लक्ष्य तक पुरुषार्थ करे। म.सा. के दर्शन,वंदन के साथ मार्गदर्शन का लाभ एवं सामायिक की आराधना कर अपने जीवन को सुभाषित किया।

इस अवसर पर खिरकिया से आशीष समदड़िया, दिल्ली में कॉलेज कर रही अमीषा रांका।  शासन दीपक श्री मयंक मुनिजी म.सा. के सांसारिक वीरमाता बसंती बाई सेठिया वीरपिता दीपचंद सेठिया गंगाशहर से एवं धर्म बहन साधना बोथरा हैदराबाद भी उपस्थित रहे और लाभ लिया ।

बर्ष 2010 में समता युवा संघ के राष्ट्रीय वर्तमान में दिल्ली साधुमार्गी जैन संघ के महामंत्री सी.ए. कवींद्र छाजेड़ बर्ष 2010 में समता युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश आंचलिया इंदौर राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र कोठारी की टीम में राष्ट्रीय मंत्री कवींद्र छाजेड़ एवं आशीष समदड़िया को साथ संघ का कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। गुरुभक्तो छाजेड से मिलने पर पुरानी यादें स्मृति पटल पर उभर आई, प्रवीण बेतला दिल्ली समता युवा संघ अध्यक्ष पिता रेवतमल बेताला एवं परिजनों की कालधड़ चातुर्मास में सराहनीय सेवाएं स्मृतियों में अंकित है।दिल्ली संघ की सेवाएं सराहनीय रही।

धर्म बहन शांति प्रेमरतन बोहरा गुड़ी के भाई एवं हमारे गुरु भाई ओमप्रकाश डागा दिल्ली के 2 बेटे के विवाह समारोह एवं 1 बेटे की सगाई समारोह में उपस्थित होने का अवसर प्राप्त हुआ जहाँ आपके मित्र ममूजी व्यास महाराज जो बीकानेर के ख्याति प्राप्त ज्योतिषी एवं मुकेश की कॉमेडी नाम से मशहूर यूट्यूब चैनल पर जिनके लाखों फ़ॉलोअर्स मुकेश सोनी बीकानेर मारवाड़ी में नाट्य रूपांतरण के माध्यम से परिवार,समाज,देश को आत्मीयता,प्रेम,स्नेह का संदेश देते है जो लाखों लोगों के जीवन को मार्गदर्शित कर रहा है।नोखा,गुड़ी, चेन्नई,दिल्ली,नागपुर खिरकिया आदि स्थानों के गुरु भक्तों ने इस अवसर पर सामायिक कर पल को आध्यात्मिक बना दिया और गुरुवर हो तो कैसे हो राम गुरु जैसे हो नारे से तुलसी भवन गुंजीत हो उठा कई श्रद्धालु गुरुभक्त उपस्थित रहे।
यह जानकारी आशीष समदड़िया ने प्रदान की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User